फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर ने कुचला मासूम का पांव

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। सराजघाटी के केलोधार गांव में सोमवार को घर जा रहे एक तीसरी कक्षा के बच्चे की टांग पर मिट्टी के तेल के टैंकर का टायर चढ़ गया। बच्चे का एक पांव बुरी तरह से कुचल दिया। घायल छात्र को उपचार के लिए सीएचसी गोहर भर्ती किया गया। जहां से उसे मंडी रेफर किया गया है। तीसरी कक्षा के छात्र की पहचान भीष्म निवासी केलोधार के रूप में पुलिस ने की है। घटना के बाद ग्रामीणों ने टैंकर चालक को मौके पर रोक दिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने टैंकर चालक विनोद कुमार निवासी जोगिंद्रनगर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी गोहर नवीन झालटा ने केस दर्ज करने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि टैंकर चालक से पूछताछ की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर बाद केलोधार स्कूल में जब छुट्टी हुई तो तृतीय कक्षा का छात्र भीष्म अपने अन्य सहपाठियों के साथ घर जा रहा था। सराजघाटी के लिए मिट्टी के तेल की सप्लाई लेकर जा रहे एक टैंकर ने सड़क के किनारे जा रहे स्कूली छात्र भीष्म का पांव कुचल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें