फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार खाई में गिरी कांस्टेबल की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहर(मंडी)। नाचन क्षेत्र के जाच्छ में वीरवार देर रात एक मारूति कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इसमे सवार एक पुलिस कांस्टेबल की मौके पर मौत हो गई जबकि ज्युणी घाटी के दो अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के कारणों की पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मारूति कार एचपी03-0351 में सवार तीन लोग जाच्छ से बाग की ओर आ रहे थे। इस दौरान जाच्छ के पास कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। कार में सवार पुलिस कांस्टेबल के पद पर तैनात मंडी निवासी यशपाल सिंह की मौके पर मौत हो गई। जबकि घायलों में कर्म सिंह निवासी जेल रोड और संजू निवासी खंदोहली हैं। एसएचओ गोहर नवीन झालटा ने बताया कि हादसे का धमाका होते ही ज्यूणी घाटी के लोग मौके पर पहुंच गए थे। लोगों ने कार में फंसे चालक यशपाल को बाहर निकाला और सीएचसी गोहर पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोनों घायलों को मामूली चोटें आई है। एसडीएम गोहर दिलेराम धीमान ने मृतक के परिजनाें को फौरी राहत के रूप में दस हजार रुपये की राहत राशि प्रदान की। बताया जा रहा है कि यशपाल की जाच्छ से आगे जमीन है जहां पर वह मकान बना रहा था और इसी सिलसिले में यशपाल जाच्छ आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें