फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की राह में सड़कों का रोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पधर (मंडी)। बारिश से बंद हुई चाहौरघाटी की सड़कें इस बार किसानों की मेहनत पर भारी पड़ रही है। चौहारघाटी में आलू का सीजन जोरों पर है। मूली की फसल भी तैयार है। किसान अपनी नकदी फसल को पीठ पर उठाकर बाजार तक लाने को विवश हैं। इस बार घाटी में आलू की फसल भले ही अच्छी नहीं हो पाई है लेकिन किसानों को फसल के उचित दाम मिल रहे हैं।
विज्ञापन

बरसात में ल्हासे गिरने से बंद पड़ी चौहारघाटी की सड़कें अभी तक बडे़ वाहनों के लिए बहाल नहीं हो सकी हैं। इस कारण फसलों मंडियों तक पहुंचाने में खासी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। बरोट-म्योह, टींडू नाला-सुधार, धरमेहड़-तरस्वाहण मार्ग बंद हैं। किसान मिशू राम, राजू राम, राम लाल, तेजू, देश राज, फते राम, मती देवी, इंदिरा देवी, कौशल्या, निलमा, राजेंद्र कुमार घनश्याम और हरी सिंह ने कहा कि घाटी के दूर दराज के गांवों के किसान घोड़ों की मद्द से आलू और अन्य नकदी फसलों को मार्ग के किनारे पहुंचा रहे हैं। उनकी आधी मेहनत घोड़ों के भाड़े में ही खर्च हो जा रही है। घाटी में ही आलू के दाम करीब 20 रुपये किलो और मूली के दाम भी 20 रुपये प्रति किलो मिल रहे हैं। लेेकिन सड़कों के बंद होने से किसानों को परेशानी हो रही है। लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता जोगेश वैद्य ने कहा कि मौसम साफ होते ही चौहारघाटी क्षेत्र की संपर्क सड़कों को बहाल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें