फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मपुर के कई गांवों में गहराया जल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। विधानसभा क्षेत्र धर्मपुर के कई गांवों में पेयजल संकट गहराने से लोग परेशान हैं। पिछले दस-बारह दिन से गांवाें में पानी की सप्लाई नहीं हो रही। इस कारण सैकड़ों लोग पानी के लिए यहां वहां भटक रहे हैं। लोग मजबूरन खड्डों और नालों का गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। इससे जलजनित रोगाें के फैलने का खतरा भी बन रहा है।
विज्ञापन

बनवारकलां, बरडाना, कलस्वाई, आंबा रा कवाल, बिंगा, छुईघाट, बाहल, बल्याणा और चांबी गांवाें के लोगाें को पानी की कमी के चलते भारी परेशानी हो रही है। इन गांवों में लोगाें को करीब दो सप्ताह से पेयजल की सप्लाई नहीं मिल रही। इससे ग्रामीणों में रोष है। लोगों ने विभाग को चेताया है कि अगर पेयजल आपूर्ति जल्द बहाल नहीं की तो विभाग के खिलाफ सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे। प्रभावित पंछू देवी, मीरा देवी, पूर्वू देवी, लीला, मीना देवी, हमसीरो, कोला देवी, शकुंतला देवी, डाहली देवी, बर्फी देवी, प्रभी, कमला, सरला देवी, बालो देवी, शांता देवी, निर्मला, सावित्री, रुमा देवी, अंजना, कांता देवी, हेतराम, ओम प्रकाश, बलवीर सिंह, विकास, प्रकाश, विक्की, रूपलाल, श्याम लाल, दुनीचंद, मोहन लाल, विपिन, बबलू, शंकर सिंह, प्यार चंद, कमल कुमार, नत्थू राम, देशराज और भीम सिंह का कहना है कि 10-12 दिनों से पानी की सप्लाई नहीं आ रही।
प्राकृतिक स्रोतों की हालत पहले ही काफी खराब है। ग्रामीणाें ने विभाग को चेतावनी दी है कि पेयजल आपूर्ति को शीघ्र बहाल करें। अधिशासी अभियंता आरएस ठाकुर ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला आया है। जल्द ही पेयजल आपूर्ति बहाल करने के आदेश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें