फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली से बंद कर अवैध वोल्वो बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। पथ परिवहन निगम कर्मचारी संगठन (इंटक) ने मनाली से चल रही अवैध वोल्वो बस सेवाआें को बंद करने की मांग की है। संगठन ने इस बाबत मंडलीय प्रबंधक मंडी से जल्द कदम उठाने का आग्रह किया है। मंगलवार को संगठन की निगम के मंडी मंडलीय प्रबंधक एएन सलारिया के साथ बैठक हुई। इसमें कुल्लू क्षेत्र में निगम कर्मचारियाें को पेश आ रही समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। बैठक में संगठन ने कुल्लू में निगम में परिचालकों और कर्मशाला कर्मियाें की चल रही कमी को दूर करने की मांग की। कर्मशाला में कर्मचारियाें की कमी को देखते हुए तैनात कर्मियों को अधिक समय भत्ता देने का भी निगम प्रबंधन से आग्रह किया।
विज्ञापन

मंडलीय प्रबंधक से बैठक के बाद संघ के पदाधिकारियों की राज्य स्तरीय मांगों को लेकर मंत्रणा भी हुई। महासंघ ने निगम में रिक्त चल रहे पदाें पर भर्ती करने, 4-9-14 का वेतन लाभ जारी करने, ग्रेड पे से छूट गई श्रेणियों को ग्रेड पे प्रदान करने, सेवानिवृत्त कर्मचारियाें के लंबित भत्ते और पेंशन शीघ्र जारी करने, चालक-परिचालकाें के लंबित अधिक समय भत्ते और रात्रि भत्तों की अदायगी जल्द करने का आग्रह किया है। इस अवसर पर प्रदेश प्रधान उमेश कुमार शर्मा, उपप्रधान जगदीश कुमार, मंडलीय प्रधान चेतराम नायक, कुल्लू इकाई के प्रधान मोहिंद्र सिंह और पूर्ण चंद मौजूद रहे।
इंसेट
ठियोग हादसे पर जताया दुख
पथ परिवहन निगम कर्मचारी संगठन की बैठक में ठियोग में हुए बस हादसे पर दुख प्रकट किया गया। महासचिव टेक चंद कटोच ने कहा कि स्कूली बच्चों को मुफ्त यात्रा सुविधा प्रदान करने के बाद कुछ मार्गाें पर बसाें में आवरलोडिंग हो रही है। इस कारण दुर्घटनाआें की संभावनाएं बढ़ रही हैं। निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में मांगाें पर रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें