फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माहन देव मंदिर में विरशू मेला आरंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटली (मंडी)। तुंगलघाटी के प्रख्यात देव स्थल नागबंशी देवता ऋषि माहन देव मंदिर के प्रांगण में दो दिवसीय विरशू मेले का शुभारंभ भव्य जलेब के साथ हुआ। पारंपरिक वाद्य यंत्राें के साथ देवता की शोभा यात्रा भंडार से मेला स्थल तक निकली। इसमें मंदिर कमेटी के सदस्यों एवं अन्य गणमान्य लोगों ने शिरकत की। मेला मैदान पहुंचने पर मुख्यातिथि मेजर बीएस भारद्वाज सेना मेडल वीरता ने रिबन काटकर मेले का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

उन्होंने मेला कमेटी को आयोजन के लिए 11 हजार रुपये की नगद राशि बतौर सहयोग भेंट की। कहा कि मेले हमारी संस्कृति के परिचायक हैं। माहन देव मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नवल किशोर ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। महिला मंडल भरगांव, कुशमल, खलाणू, कासण, निचली सुराड़ी और बरनोटा ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर अंडर-14 कबड्डी के मैच में कड़कोह ने द्रुब्बल को हराकर जीत हासिल की। दोपहर बाद शह खेल का आयोजन किया गया। इसमें गूर के माध्यम से देवता ने ग्रामीणों को सुख समृद्धि का आशीर्वाद दिया।
उधर घाटी केदेव सत्त बालाकामेश्वर, देव रछेरा के मंदिरों में भी मेले लगे। इसमें क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस अवसर पर माहन देव मंदिर कमेटी के संस्थापक अध्यक्ष गुलाब सिंह ठाकुर, सचिव प्रेम सिंह, ऑडिटर जोध सिंह, सेवानिवृत्त उपनिदेशक डा. बसंत सिंह, तुंगल स्पोर्ट्स क्लब के संस्थापक अश्वनी और पंचायत खलाणू के पूर्व प्रधान गोपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें