फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैकरी शॉप में लगी आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बलद्वाड़ा (मंडी)। सरकाघाट उपमंडल के बलद्वाड़ा बाजार में गत रात बैकरी शॉप में आग लगने से लाखों का सामान स्वाह हो गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे बलद्वाड़ा बाजार में शर्मा बैकरी में अचानक आग लग गई। रात्रि गश्त पर तैनात होमगार्ड जवान ने बैकरी में आग लगते देखकर बैकरी के निचले कमरे में सो रहे मालिक इंद्र देव शर्मा को जगाया। जब तक आग पर काबू पाने के लिए आसपास के लिए मौके पर पहुंचते, बैकरी पूरी तरह से स्वाह हो गई। आग लगने से करीब दो लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।
सरकाघाट थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बैकरी में आग लगने की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। नायब तहसीलदार बलद्वाड़ा ओम चंद शर्मा ने कहा कि बैकरी शॉप में आग लगने की सूचना मिली है। कानूनगो व पटवारी को मौके पर जाकर नुकसान का जायजा लेकर रिपोर्ट देने को कहा गया है। इसके बाद ही प्रभावित परिवारों को फौरी राहत प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

उधर, व्यापार मंडल बलद्वाड़ा ने बैकरी मालिक इंद्र देव को दो हजार रुपये की सहायता प्रदान की है। व्यापार मंडल प्रधान रमेश चंद ने सरकार व प्रशासन से आग्रह किया कि प्रभावित परिवार को हरसंभव सहायता प्रदान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें