फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेत्र सहायिका तीन दिन के रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार नेत्र सहायिका को अदालत से तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला। शुक्रवार को उक्त महिला कर्मचारी को अदालत में पेश किया गया। सुंदरनगर में नेत्र सहायिका के पद पर कार्यरत महिला कर्मचारी को विजिलेंस की टीम ने वीरवार को विकलांग व्यक्ति से मेडिकल की एवज में रिश्वत लेते रंगे हाथ धरा था। शुक्रवार को उसे मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मंडी अजय मेहता की अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन

महिला कर्मचारी ने सुंदरनगर उपमंडल के बलग निवासी से अपंगता प्रमाण पत्र देने की एवज में 10 हजार रुपये की डिमांड की थी। व्यक्ति के इस रकम को चुका पाने में असमर्थता जता देने पर उसने दो हजार रुपये देने की बात कही। पीड़ित की शिकायत पर वीरवार को विजिलेंस ने नेत्र सहायिका पर शिकंजा कसा और दो हजार रुपये की रिश्वत के साथ रंगे हाथ धर दबोचा। डीएसपी विजिलेंस अभिमन्यु वर्मा ने महिला को अदालत से तीन दिन का पुलिस रिमांड मिलने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें