फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पातण गांव में चोरों ने लगाई सेंध

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटली (मंडी)। तुंगल घाटी के कसाण पंचायत के पातण गांव में चोरों ने एक घर में सेंध लगा कर हजारों की नकदी और जेवरात उड़ा लिए हैं। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। तुंगल घाटी में चोरी की बढ़ती वारदातों से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम पातण गांव निवासी लता देवी पत्नी स्व. रवि लाल किसी काम के लिए उपतहसील कोटली गई थी। बच्चे राहुल और सोनिया भी घर पर नहीं थे। इसी दौरान चोरों ने घर के तीन कमरों के ताले तोड़ कर करीब पचास हजार की नकदी और जेवरात चुरा लिए। शाम को जब लता देवी घर लौटी तो कमरे के ताले टूटे देख कर हैरान रह गई। घर के अंदर जाकर देखा तो कमरों में सामान बिखरा हुआ था। साथ ही घर में रखी पचास हजार की नकदी और जेवरात गायब थे।
लता देवी ने चोरी की सूचना सदर थाना पुलिस को दी। एएसआई नरेश कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर चोरी का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। तुंगल घाटी में दिनदहाड़े चोरी की यह दूसरी वारदात है। जिससे लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। कसाण पंचायत की प्रधान रजनी ठाकुर ने बताया कि गत शुक्रवार को पातण गांव निवासी लता देवी देवी के घर में चोरी हुई है। इससे पहले भी दिनदहाड़े चोरी की वारदात हो चुकी है। उन्होंने पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें