फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनियन ने लगाई रेत-बजरी ढुलाई पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। एक तरफ अवैध खनन का सिलसिला बदस्तूर जारी है, वहीं ठेकेदारों की मनमानी से ट्रैक्टर चालक एवं मालिक खासे परेशानी में हैं। माल खरीदने पर एम फार्म न देने और इसकी एवज में काटे जा रहे भारी-भरकम चालान से वाहन मालिक मुश्किल में हैं। माइनिंग एक्ट के तहत चालान पर सात हजार की भारी भरकम राशि भरनी पड़ती है। नतीजा यह है कि कई टिपर एवं ट्रैक्टर चालक माल की ढुलाई बंद करने को मजबूर हो गए हैं।
विज्ञापन

शिव ट्रैक्टर यूनियन सदर ने रेत-बजरी के ढुलान पर बंद का ऐलान किया है। इस ऐलान के चलते यूनियन के बैनर तले कोई भी ट्रैक्टर और टिपर चालक 27 अगस्त से 10 सितंबर तक रेत-बजरी की ढुलाई नहीं करेगा। यूनियन ने निर्देश जारी किए हैं कि यदि इस दौरान कोई भी ट्रैक्टर एवं टिपर चालक रेत-बजरी की ढुलाई करता पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यूनियन का कहना है कि उन्हें माल भरने पर एम फार्म नहीं मिल रहा। एम फार्म न होने की सूरत में गाड़ियों के चालान काटे जा रहे हैं। इस मामले पर यूनियन की बैठक भी हुई। जिसमें 10 सितंबर तक बंद का निर्णय लिया गया। यूनियन का कहना है कि विभाग नाकेबंदी कर रेत-बजरी से भरे वाहनों के चालान तो काट रहा है, लेकिन ठेकेदारों पर इसकी गाज कम ही गिर रही है।

प्रतिदिन गाड़ियों के चालान हो रहे हैं। परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। पहले प्रति चालान 5100 रुपये भरने पड़ते थे। अब सात हजार प्रति चालान की दर से वसूल किए जाते हैं। सरकार तथा प्रशासन से मांग है कि ठेकेदारों से क्रेताआें को एम फार्म मुहैया करवाने अथवा अन्य कोई व्यवस्था करने के निर्देश दिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

...काहन सिंह शिव ट्रैक्टर यूनियन प्रधान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें