मंडी। उपमंडल सरकाघाट के अवाहदेवी बाजार से एक व्यक्ति के पास से 140 नशीले कैप्सूल बरामद हुए। आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका है, लेकिन उसके बैग से ग्यारह बोतल आरसी कफ सिरप तथा दो मोबाइल फोन भी मिले हैं। सरकाघाट पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसकी धरपकड़ के प्रयास तेज कर दिए हैं।
यह मामला सिक्योरिटी ब्रांच सरकाघाट से प्रदीप कुमार की ओर से सरकाघाट पुलिस थाना में दर्ज करवाया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर को करीब डेढ़ बजे जब अवाहदेवी बाजार में युवक के बैग की तलाशी ली गई तो उसके बैग से एसपीएम-पीआरएक्स नामक 140 कैप्सूल बरामद हुए। इसके अलावा सौ मिली की 11 बोतल आरसी कफ सिरप तथा दो मोबाइल फोन भी बैग में थे। डीएसपी सरकाघाट केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस से मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।