फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरी बैहना में 12 दिन से पानी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। गोपालपुर विकास खंड की हरी बैहना पंचायत के सात गांवों में पिछले 12 दिन से पेयजल की आपूर्ति न होने से करीब दो हजार की आबादी को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अधिकांश लोगों को घरों से मीलों दूर पहुंच कर पीने का पानी लाना पड़ रहा है। दलोली, जरल, सथमला, हरी बैहना, नाल्टा, सरसेहड़ा, लंगेहड़ गांवों के लोगों को साथ लगती सीर खड्ड से दूषित पानी पीना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों लेखराज, बद्री प्रसाद, जगरनाथ, रघुवीर सिंह, योग राज, विजय कुमार और अमर सिंह आदि का कहना है कि उनके गांव के लिए सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री रविंद्र रवि ने वर्ष 2010 में पेयजल योजना का शिलान्यास किया था, लेकिन योजना का कार्य पूरा न होने से लोगों को सुविधा से वंचित रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में लगे हैंडपंप खराब हैं। कुछ में घटिया पाइप लगाने की वजह से उनसे पानी निकल रहा है, जो पीने के लायक नहीं है।
विभाग के अधिशासी अभियंता बीएस राणा ने बताया कि पाइपों को बिछाने में स्थानीय लोगों का सहयोग न मिलने से योजना का कार्य पूरा होने में देरी हो रही है। हालांकि, खराब हैंडपंपों की शीघ्र ही मरम्मत करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें