फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी डिपो में 69 रूटों पर नहीं चली बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। संयुक्त समन्वय समिति के आह्वान पर परिवहन कर्मियों ने मांगों को लेकर जारी हड़ताल के पांचवें दिन भी वर्क टू रूल के तहत आठ घंटे की ड्यूटी दी। इससे जिले में परिवहन सेवाएं प्रभावित हुईं। शनिवार को परिवहन कर्मियों ने गेट मीटिंग कर मांगों को लेकर रोष प्रदर्शन किया। प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। शनिवार को मंडी डिपो में 69 ट्रिप प्रभावित हुए। सरकाघाट में 25, सुंदरनगर में 25, कुल्लू में 22 और केलांग में एक रूट पर बसें नहीं चलीं। इससे यात्रियों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

परिवहन कर्मियों ने सोमवार को सामूहिक अवकाश पर जाने का फैसला किया है। इससे यातायात सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित होने की आशंका है। परिवहन कर्मी वर्क टू रूल के तहत केवल आठ घंटे ड्यूटी देने की बात कर रहे हैं। इससे आम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। परिवहन निगम के मंडलीय प्रबंधक प्रकाश चंद्रा का कहना है कि शनिवार को मंडी डिपो में 69 ट्रिप मिस हुए। सरकाघाट और सुंदरनगर में 25-25 रूटों पर बसें नहीं चलीं। कुल्लू डिपो में 22 और केलांग में एक रूट पर बस नहीं चली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें