फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार हादसे में घायल पन्ना लाल ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। निहरी के घड़ाच्छ गांव में हुए सड़क हादसे में अकाल मौत का ग्रास बने बीएमओ के साथ कार में सवार दूसरे व्यक्ति ने भी दम तोड़ दिया। बीएमओ करसोग कृष्ण कुमार की सड़क हादसे में उसी समय मौत हो गई थी, जबकि गाड़ी में सवार एक अन्य की गंभीर हालत होने पर उसका आईजीएमसी में उपचार चल रहा था। शुक्रवार रात को घायल पन्ना लाल निवासी घड़ाच्छ ने आईजीएमसी में आखिरी सांस ली। मृतक के भाई वीआर चंदेल ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

दीपावली की रात को घड़ाच्छ गांव में बीएमओ करसोग की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। हादसे में घायल दूसरे व्यक्ति पन्ना लाल का पिछले 11 दिन से आईजीएमसी में उपचार चल रहा था। हादसे में घायल की याददाश्त पर भी असर पड़ा था, लेकिन शुक्रवार को मृतक के भाई ने ‘अमर उजाला’ को बताया कि तीन दिन पूर्व आईजीएमसी में उपचाराधीन उसके भाई की याददाश्त लौटना शुरू हो गई थी। इस दौरान वह तीन नकाबपोशों की ओर से हमला करने की बात कर रहा था। दुर्घटना के दिन बीएमओ के पास उसकी बेटी की शादी नजदीक होने के चलते काफी नकदी भी थी। गंभीर रूप से घायल पन्ना लाल जो निगम परिचालक था, के पास 20 हजार की नकदी थी। मृतक के भाई ने दावा किया कि उसका भाई तथा बीएमओ के गांव नजदीक हैं। 13 नवंबर को उसके भाई ने निहरी में बस को खड़ा किया था। इसके बाद दोनों बीएमओ की कार में घर जा रहे थे। मृतक परिचालक के भाई वीआर चंदेल ने संदेह जताया है कि बीएमओ तथा उसके भाई पर दुर्घटना के दिन हमला हुआ था। पुलिस में हत्या की शिकायत दर्ज करवाई जाएगी। पन्ना लाल सुंदरनगर डिपो में परिचालक था। उसकी 14 साल की बेटी तथा 12 वर्ष का बेटा है। शुक्रवार को आईजीएमसी से मृतक के शव को घर लाया जा रहा है, लेकिन परिजनों ने आईजीएमसी प्रशासन पर भी लापरवाही के आरोप जड़े हैं। मृतक के भाई के अनुसार उसका भाई ठीक होने लगा था, लेकिन जब उसकी तबीयत बिगड़ी तो उस समय डाक्टर मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन

सुंदरनगर के डीएसपी अजय राणा का कहना है कि पुलिस इस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। परिजनों की संदेहास्पद कोई शिकायत पुलिस को नहीं आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें