फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। संयुक्त समन्वय समिति के आह्वान पर हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों ने मंगलवार से वर्क टू रूल आंदोलन शुरू कर दिया है। इसके तहत मंडी बस अड्डे में कर्मचारियों ने गेट मीटिंग कर प्रदर्शन कर निगम प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने ऐलान किया कि जब तक उनकी मांगों को नहीं माना जाता है, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

मंगलवार को समन्वय समिति जिला मंडी के अध्यक्ष जोगिंद्र गुलेरिया की अध्यक्षता में गेट मीटिंग आयोजित की गई। इस अवसर पर कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि निगम प्रबंधन अपने अड़ियल रवैये के चलते कर्मचारियों की मानी गई मांगों पर अमल नहीं कर रहा है, जिससे परिवहन कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि 18 जून 2012 को यूनियन की बैठक में निगम प्रबंधन ने चालक-परिचालकों को ओवर टाइम, रात्रि भत्ता व नियमों के अनुसार टीए देने की मांग मानी थी। चालक परिचालकों से 15 से 16 घंटे की ड्यूटी ली जा रही है। अस्थाई कर्मचारियों को लंबे समय से नियमित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि निगम में कई पद खाली पड़े हैं, जिस पर नियुक्तियां नहीं की जा रही हैं। उक्त मांगों को लेकर परिवहन कर्मचारियों को वर्क टू रूल के तहत ड्यूटी देने के लिए बाध्य होना पड़ा। इस मौके पर समन्वय समिति के राज्य सदस्य कृष्ण सिंह, हिम्मत ठाकुर, धर्म सिंह ठाकुर, परिचालक चालक संघ के अध्यक्ष बीरी ठाकुर व उपप्रधान केसर सिंह आदि कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें