फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलाह पंचायत घर से कंप्यूटर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। बल्ह विकास खंड के अंतर्गत चलाह पंचायत घर का ताला तोड़कर चोर कंप्यूटर सिस्टम चुरा कर ले गए। ग्राम पंचायत प्रधान की शिकायत पर बल्ह थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे चलाह पंचायत प्रधान महंत राम पंचायत घर में पहुंचे। पंचायत घर का दरवाजा खुला देखकर वह हैरान रह गए। उन्होंने इसकी सूचना तत्काल बल्ह थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बल्ह थाना से एसआई विनोद ठाकुर पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। छानबीन के दौरान पंचायत घर से कंप्यूटर मानिटर, यूपीएस, स्केनर व की-बोर्ड गायब था।
पंचायत घर से हजारों का कंप्यूटर चोरी होने से कंप्यूटर में फीड पंचायत का रिकार्ड भी साफ हो गया। बल्ह थाना पुलिस ने पंचायत प्रधान की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक दुल्लर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस चोरी के मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें