फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खणी पंचायत से चार बच्चों की मां गायब

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

बालीचौकी (मंडी)। सराज घाटी में महिलाओं के गायब होने का बदस्तूर जारी है। काफी कोशिशें के बावजूद भी यह सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। हाल ही में सराज घाटी में एक और महिला गायब होने का मामला प्रकाश में आया है। सराज घाटी की ग्राम पंचायत खणी के गांव प्रजौली धार से एक महिला पिछले दो सप्ताह से गायब है।
महिला के पति चुहडु राम ने बताया कि गत दो सप्ताह पूर्व 11 अगस्त को उसकी पत्नी रुकमणी अपनी बीमार बहन को देखने के बहाने घर से निकली थी। उसकी बहन क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में उपचाराधीन थी। जब वह घर नहीं आई तो उन्होंने इस बावत छानबीन शुरू की। जब चुहड़ु राम ने अपनी साली से संपर्क किया तो उसने बताया कि उसकी बहन उसका हालचाल पूछ कर वापस घर लौट गई है। इसके पश्चात चुहड़ु राम ने अपनी पुरी रिश्तेदारी में संपर्क किया। मगर उसकी पत्नी कहीं नहीं मिली। लापता महिला के पति चूहडु राम ने बताया कि इससे पहले भी उसकी पत्नी घर से भागी थी। जो 25 दिन के बाद वापस घर लौटी थी। उसने उस समय रिश्तेदारी में जाने का बहाना बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी गायब होने से केबल चूहडु राम ही नहीं, उसके तीन बेटे एवं एक बेटी भी मां के इस तरह गायब होने से परेशान हैं। इस बावत उन्होंने बालीचौकी पुलिस में भी प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिसचौकी प्रभारी एएसआई अश्वनी कुमार का कहना है कि महिला के पति ने इस बारे में शिकायत की है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। पिछले दो साल में ही बालीचौकी उप तहसील से 19 महिलाएं दो साल के अर्से में गायब हुई थी। इनमें 12 पिछले साल और सात महिलाएं इस वर्ष लापता थी। सभी मामले पुलिस में दर्ज हुए। इसके आधार पर पुलिस प्रशासन कई गुमशुदा महिलाओं को तलाशने में कामयाब हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें