फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डडौर में सब्जी मंडी, धनोटू में अनाज मंडी बनेगी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


मंडी। मंडी जिला के बल्ह क्षेत्र के डडौर में सब्जी मंडी और धनोटू में अनाज मंडी बनेगी। कृषि उपज समिति मंडी के अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा ने कहा कि इसके लिए जमीन स्थानांतरण का कार्य चल रहा है। इसके अलावा जिलाध्यक्ष ने आढ़तियाें को दिशा निर्देश जारी करते हुए किसानाें की विक्रय की गई उपज के ब्योरे पर आर फार्म अर्थात पक्का बिल देने और माल अन्य स्थानों पर जाने पर गाड़ी के साथ क्यू फार्म एवं चालान भेजना सुनिश्चित कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चैक पोस्ट पर माल का पूर्ण ब्योरा दर्ज करवाने के निर्देश दिए हैं। ऐसा न करने पर आढ़ती के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। लाइसेंस भी रद किए जा सकते हैं। समिति किसानों के उत्थान एवं मार्केटिंग संबंधी नियमों के सुधार के लिए प्रयास कर रहे हैं। किसानों को मार्केटिंग संबंधी जानकारी देने को शिविर लगेंगे। कृषि उपज समिति मंडी के सचिव एवं कार्यकारी अधिकारी नेत्र सिंह नायक ने बताया कि वर्ष 2012-13 के लिए सरकार ने जिला मंडी मार्केटिंग कमेटी का लक्ष्य 3.20 करोड़ निर्धारित किया है। उल्लेखनीय है कि जिला में साढ़े तीन सौ के करीब अनाज एवं सब्जी आढ़ती कार्य कर रहे हैं। जिला में आधा दर्जन मार्केटिंग मंडियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें