फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर का ताला तोड़ लाखों के जेवर ले उड़े चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। यहां के रामनगर स्थित एक मकान का ताला तोड़ चोरों ने लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर लिया। चोरी हुए गहनाें की बाजार में कीमत लाखों रुपये में आंकी जा रही है। इधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के लिए अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विद्या सागर ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा है कि वह किराये के मकान में कमला सेनी के मकान नंबर 16/12 में रहते थे। इस दौरान 16 जून को वह अपनी पत्नी के साथ ससुराल गया। 17 जून को उनका बेटा पड्डल मैदान गया हुआ था। वहां से लौट कर वह घर में सो रहा था। इसी दौरान कुछ अज्ञात लोग घर में घुस गए और उन्हाेंने घर में रखी अलमीरा से एक सोने का मंगलसूत्र, चार अंगुठियां, एक सोने का चाक और चांदी की पायल ले उड़े। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस का एक दल घटनास्थन पर पहुंचा और छानबीन कर वहां लोगों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने घर वालों की शिकायत पर पुलिस ने भादंसं की धारा 454 और 380 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
एसपी मंडी अभिषेक दुल्लर ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा है कि पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश कर रही है। उन्होंने साफ किया कि आरोपी किसी भी हाल में बख्शे नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें