फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष अधिकारी ने किया मंदिरों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। जिले की एक सामाजिक संस्था की ओर से दी गई शिकायत पर राज्यपाल हिमाचल प्रदेश ने कड़ा संज्ञान लिया है। इसके चलते मंदिरों के निरीक्षण के लिए विशेष अधिकारी को मंडी भेजा गया। विशेष अधिकारी ने शिकायत के आधार पर सभी मंदिराें का निरीक्षण किया। इसके बाद इसकी रिपोर्ट तैयार कर राज्यपाल को जमा करवाने की बात कही।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने राज्यपाल उर्मिला सिंह को लिखित शिकायत भेजकर कहा था कि मंडी में 108 मंदिर हैं जिसमें पुरातत्व विभाग के अधीन श्री पंचवक्त्र मंदिर, श्री त्रिलोकीनाथ मंदिर, अर्धनारीश्वर मंदिर और प्राचीन स्मारक स्थल बरसेला आता है। लेकिन इन मंदिरों पर घातक रंगों का प्रयोग किया जा रहा है। मंदिरों के प्रांगण और अतिरिक्त देवताओं की मूर्ति, विशेष मंदिरों की दीवारों को काटछांट कर या मशीन के माध्यम सेे खुदाई कर वहां पर एल्युमीनियम की चादरें और फ्रेम फिट करवाए जा रहे हैं। वहीं, शहर के दर्जनों मंदिर ऐसे हैं जहां पर अवैज्ञानिक और अधार्मिक तरीके से काम करवाया जा रहा है जो गलत है। अगर ऐसा ही होता रहा तो आने वाले 10-15 सालों में यह मंदिर गिर सकते हैं। इसकी शिकायत पर राज्यपाल ने विशेष कार्यकारी अधिकारी मंदिर एवं सहायक निर्देशक (अभिलेखागार) प्रेम प्रसाद पंडित को शिकायत के आधार पर मंडी में मंदिराें के निरीक्षण के लिए भेजा था। इधर, विशेष अधिकारी प्रेम प्रसाद पंडित ने बताया कि उन्होंने शिकायत के आधार पर मंदिरों का निरीक्षण किया जिसकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें