फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में गंदम की फसल स्वाह

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। बल्ह की चंडयाल पंचायत में आग लगने से गंदम की फसल जलकर राख हो गई। इस घटना में जहां खेतों में काटी गई गंदम आग की चपेट में आ गई। वहीं थ्रैशिंग की गई गंदम तूड़ी सहित जलकर स्वाह हो गई। आगजनी की इस घटना से किसान को करीब 50 हजार रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। हालांकि इस दौरान लोगों ने फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी। लेकिन वह भी गंदम की फसल को नहीं बचा सके।
विज्ञापन

चंद्रमणी पुत्र मनसा राम निवासी चक्कर अपने खेतों में काम करने के बाद शुक्रवार करीब 11 बजे अपने घर खाना खाने चला गया। इसी दौरान करीब एक बजे खेतों में रखी गंदम की फसल को अचानक आग लग गई। जिससेचंद्रमणी की थ्रैशिंग की हुई गंदम और तूड़ी जलकर राख हो गई। वहीं पर साथ लगते खेतों में काट कर रखी गई गंदम की फसल भी आग की भेंट चढ़ गई। हालांकि, आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया और फायर बिग्रेड को भी मौके पर बुलाया, लेकिन तब तक गंदम की पूरी फसल जल कर राख हो गई थी। इधर, पुलिस ने भी घटना स्थल का मौका कर जायजा लिया। वहीं, पटवारी ने नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर प्रशासन को भेजी। चंडयाल पंचायत के उप प्रधान रवि सिंह ने बताया कि खेतों में अचानक आग लग गई जिसके चंद्रमणी की करीब 2500 किलो गंदम और इतनी ही तूड़ी जल कर राख हो गई है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि किसान को उचित मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें