फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी विरोधी षड्यंत्र सहन नहीं : संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
पधर (मंडी)। सरकार की ओर से मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी अपनी सुविधा के अनुरूप एक के बाद एक कर्मचारी विरोधी सुझाव दे रहे हैं। इससे सरकार को गुमराह कर कर्मचारी विरोधी निर्णय करवाए जा रहे हैं। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (चावला गुट) के प्रदेश अध्यक्ष हेम सिंह ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल चड्ढा, महासचिव एसएस जोग्टा ने एक प्रेस विज्ञप्ति में सरकार को चेतावनी दी है कि धड़ों में विभाजित कर्मचारी संगठनों में से किसी एक धड़े मात्र के प्रतिनिधियों के सुझावों पर निर्णय लेना कतई तर्कसंगत नहीं है। सहायक मलेरिया अधिकारियोंके पास अगर काम का अभाव है तो इन पदों को डिमोट करके समाप्त करने के बजाय अतिरिक्त कार्यभार सौंपकर सशक्त किया जाए। पदों को समाप्त करके पूर्व सरकारों के समय में इस वर्ग के कर्मचारियों को दिया गया सम्मान छीनकर उन्हें निराश और अपमानित न किया जाए। कुछ कर्मचारी नेता राजनीतिक शक्तियों का दुरुपयोग कर अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं के लिए इस वर्ग का अपने इच्छानुसार उपयोग कर रहे हैं। अब इस वर्ग को समाप्त करने की इच्छा पाले हुए हैं। ऐसे लोगों से सरकार और कर्मचारियों को सजग रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें