फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में बेल करवाने के नाम पर ठगे 96 हजार

विज्ञापन
96 thousand cheated in the name of bail in mandi
विज्ञापन
मंडी। अधिकारी का पीए बताकर बेटे की बेल करवाने के नाम पर शातिर ने एक मां से 96 हजार ठग लिए हैं। मामला मंडी जिले के पंडोह का है। शिकायतकर्ता महिला का बेटा चरस तस्करी के आरोप में हमीरपुर जेल में बंद है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तारा देवी पत्नी स्वर्गीय बलराज निवासी पंडोह तहसील सदर जिला मंडी ने पुलिस को सौंपी शिकायत में कहा है कि उसका बेटा एक साल से चरस केस में जेल में है। इन दिनों वह हमीरपुर जेल में बंद है। 16 नवंबर को एक व्यक्ति घर आया और किसी बड़े अधिकारी का पीए होने का झांसा देकर बेटे की बेल करवाने की बात कहने लगा। यह सुनकर तारा देवी भी बेटे की बेल करवाने की प्रार्थना करने लगी।
इसके बाद आरोपी चला गया और कुछ दिनों बाद उसका फोन आया। आरोपी कहने लगा कि बेल के 30 हजार लगेंगे। बताए गए खाता नंबर में पैसे डाल दिए गए। कुछ दिन बाद फिर फोन आया और शातिर कहने लगा कि पचास हजार रुपये कोर्ट में जमा करवाने हैं। यह रकम जमा करवाने के बाद ही बेटा जेल से रिहा होगा। तारा के अनुसार अपने रिश्तेदारों से उसने दो किस्तों में पैसे जमा करवाए। उसके बाद फिर शातिर का फोन आया और कहने लगा कि जमानत हो चुकी है। एक लाख का बांड भरा जाना है। उसने फिर सोलह हजार जमा करवाए। बाद में जब शक हुआ तो अपने स्तर पर जांच की।
विज्ञापन

इसमें पता चला कि उससे धोखा किया गया है। किसी तरह से आरोपी के दूसरे नंबर का पता चला। संपर्क साधने पर उसने पैसे लौटाने की बात कही, लेकिन अभी तक पैसे नहीं लौटाए हैं। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस थाना सदर में की। शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें