उपायुक्त बोले, राजस्व मामलों में ढील बर्दाश्त नहीं
1 वर्ष से लंबित केसों को प्राथमिकता से निपटाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। राजस्व विभाग ने जुलाई में 919 मामलों का निपटारा किया और 3,615 इंतकाल दर्ज किए। इनमें 353 तकसीम, 394 निशानदेही और 172 राजस्व दुरुस्ती के मामले शामिल हैं।
जिला परिषद कार्यालय में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में उपायुक्त अपूर्व देवगन ने अधिकारियों को मामलों का समयबद्ध निपटारा करने के निर्देश दिए। एक वर्ष या अधिक समय से लंबित मामलों को प्राथमिकता से हल करने को कहा। बैठक में स्वामित्व योजना, पटवारखानों के निर्माण, जनशिकायतों और देवी-देवता भूमि आबंटन की भी समीक्षा की गई।