फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थापरी में जला मकान, सो रही दो महिलाओं को मशक्कत से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल के थापरी गांव में छह कमरों का दोमंजिला मकान जलकर राख हो गया है। यह मकान स्लेटपोश था। अग्निकांड में करीब छह लाख रुपये का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि ग्रामीणों ने घर में सो रही दो महिलाओं को सुरक्षित निकाल लिया, नहीं तो जानी नुकसान भी हो सकता था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात को अचानक मकान में आग लग गई। सुबह का समय होने के चलते किसी ने मकान से आग की लपटें और धुआं उठता देखा। इस पर तुरंत ग्रामीणों का सूचित किया। ग्रामीणों ने पूरी मुस्तैदी के साथ अंदर सो रही दो महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद आग पर काबू पाने का भरसक प्रयास किया गया, लेकिन तब तक पूरा घर जलकर राख हो गया था। इसमें रखा सामान पूरी तरह से जल जाने के कारण करीब छह लाख का नुकसान आंका जा रहा है। यह मकान स्वर्गीय नारायण सिंह का है। आग लगने के समय घर में विधवा पत्नी और उनकी कोई रिश्तेदार मकान में सो रही थी। उधर, दमकल विभाग को घटना की किसी ने भी जानकारी नहीं दी। इसके चलते टीम मौके पर नहीं पहुंच पाई। ग्रामीणों ने स्वयं ही स्वर्गीय नारायण सिंह की पत्नी गोधा देवी और एक अन्य महिला शांति देवी को सुरक्षित बाहर निकाल दिया। बेटे मनोह लाल और प्रदीप कुमार जो नौकरी के चलते बाहर रहते हैं, ने बताया कि शायद यह आग शॉर्टसर्किट की वजह से लगी हो। पंचायत प्रधान रोशन लाल ने आग की घटना की पुष्टि की। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से अग्निकांड से प्रभावित परिवार को उचित आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

....
एसडीएम अमित मेहरा ने प्रभावित परिवार को नियमों के तहत हर आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने का भरोसा दिलवाया।
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें