फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम में लगीं कतारें, नहीं हुआ बैंक का कामकाज

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कंफेडरेशन की हड़ताल का जिला मंडी का व्यापक असर देखा गया। हड़ताल का असर एसबीआई और पीएनबी बैंक शाखाओं में व्यापक दिखा। जिला मुख्यालय में बैंक शाखाओं के बंद होने से उपभोक्ताओं का खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अधिकतर लोगों को सूचना नहीं होने के कारण जब सुबह बैंक के मुख्य द्वारों पर ताले लटके देखे तो लोग हैरान रह गए। दूर-दूर से अपने कार्यों को लेकर आए लोग इस दौरान काफी परेशान हुए। मंडी में एसबीआई की 90 फीसदी से अधिक शाखाएं बंद रहीं। वहीं, पीएनबी में यह हड़ताल का असर 60 प्रतिशत तक आंका गया है। उधर, ग्रामीण बैंक और को-ऑपरेटिव बैंक में कार्य सामान्य रहा। हालांकि बैंक अधिकारियों को हड़ताल से पूर्व एलडीएम की ओर से सभी बैंक प्रबंधन को एटीएम में पर्याप्त धनराशि डालने के निर्देश दिए थे। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी न हो। शहर में बैंक एटीएम पर लंबी लंबी कतारें देखने को मिलीं। पांच दिनों तक बैंक में लेन देन न होने की सूचना से उपभोक्ताओं में भारी रोष है।
विज्ञापन

देशव्यापी हड़ताल के कारण चार दिन और बैंक बंद रहेंगे। इसमें सोमवार 24 दिसंबर को छोड़कर क्रिसमस तक बैंक बंद रहेंगे। 21 और 26 को हड़ताल के अलावा 22 दिसंबर को चौथा शनिवार, अगले दिन रविवार और 25 को क्रिसमस की छुट्टी है। इतने दिनों तक बैंकिंग सेवा प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। इससे एटीएम में कैश की किल्लत भी गहरा सकती है।
...
246 बैंक शाखाएं हैं मंडी जिले में
लीड बैंक मैनेजर संतोष कुमार सिन्हा ने बताया कि यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन में नौ यूनियन हैं। इनमें से आईबोक यूनियन की हड़ताल है। इस यूनियन में अधिकारी शामिल हैं। हड़ताल से पूर्व बैंक प्रबंधन को उपभोक्ताओं की सेवा बाधित न हो उसे लेकर निर्देश दिए गए थे। उन्होंने कहा कि मंडी जिला में कुल 246 बैंक शाखाएं हैं जिनमें से करीब 50 प्रतिशत बैंक शाखाओं में सही तरीके से काम हुआ है। एसबीआई में 85 से 90 फीसदी प्रभाव हड़ताल का रहा है और अन्य बैंक शाखाओं में मिला जुला असर हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें