फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई व्यवस्था पर ठेकेदार पर कार्रवाई, 8 वार्डों के टेंडर रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। शहर के कुछ वार्डों में चरमराई सफाई व्यवस्था पर नगर परिषद की बैठक में कड़ा संज्ञान लिया गया है। डोर टू डोर और सफाई की बदहाल व्यवस्था वाले 8 वार्डों में सफाई ठेकेदार के टेंडर रद्द कर दिए गए हैं। पंद्रह अगस्त तक पुराने ठेकेदार के अधीन व्यवस्था रहेगी। उसी दिन नए ठेके आवंटित कर दिए जाएंगे। बैठक में पार्षदों ने इसे लेकर भारी विरोध भी जताया। वहीं वार्डों में गंदगी के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सफाई व्यवस्था को लेकर नगर परिषद पर सवाल उठ रहे थे। जिसके चलते नगर परिषद ने यह कार्रवाई अमल में लाई है। दूसरी तरफ शहर में बंद पड़ी एलईडी लाइटों को भी दुरुस्त करने पर मंथन हुआ। लाइटें लगाने वाली निजी कंपनी ने मरम्मत को लेकर हाथ खड़ेे कर दिए हैं। लिहाजा इन लाइटों को दुरुस्त करने की कवायद छेड़ी गई है। नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी अशोक शर्मा ने बताया कि शहर की सफाई व्यवस्था ठीक ढंग से न होने पर ठेकेदारों से टेंडर वापस लेने का फैसला लिया गया है। कहा कि शहर में खराब पड़ी एलईडी लाइटें भी दुरुस्त की जाएंगी।
विज्ञापन

..
इन वार्डों में रद्द हुए टेंडर
13 में से आठ वार्डों के टेंडर रद्द हुए हैं। बनेड़, भडोह, अंबेडकर नगर, भोजपूर, गणयक, चांगर और पुराना बाजार के डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन और सफाई के टेंडर रद्द किए गए हैं। पंद्रह अगस्त तक पुराना ठेकेदार काम करेगा। उसी दिन नए ठेकेदार को सफाई ठेका अलॉट कर दिया जाएगा। शेष पांच वार्डों में सफाई कार्य संतुष्ट बताया जा रहा है।
..
बारिश से हुए नुकसान की समीक्षा
बैठक के दौरान वार्डों में बरसात में नुकसान की समीक्षा भी की गई। इस दौरान नगर परिषद उपाध्यक्ष दीपक सेन बताया कि उनके वार्ड में बरसात से अभी तक 15 लाख का नुकसान हो चुका है। अन्य वार्डों में भी काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें