फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवरात्रि महोत्सव में कुलविंदर, आदित्य मचाएंगे धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में कुलविंदर बिल्ला, आदित्य नारायण और दिव्य कुमार धमाल मचाएंगे। इस बार शिवरात्रि महोत्सव में पहली दफा मंडी के कलाकारों के लिए विशेष सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। जबकि, दो सांस्कृतिक संध्याएं हिमाचली कलाकारों के नाम रहेंगी। मेला कमेटी ने कलाकारों की सूची फाइनल कर दी है। डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने कहा कि महाशिवरात्रि से मंडी के लोगों की आस्था और जनभावनाएं जुड़ी हुई हैं और महोत्सव को आकर्षक तथा मनोरंजक बनाने के लिए आयोजन समिति की ओर से प्रतिवर्ष नए आयाम जोड़े जाते हैं। इस बार पहाड़ी लोक कलाकारों को बढ़ावा देने के लिए तीन सांस्कृतिक संध्याओं में इन कलाकारों को आमंत्रित किया जा रहा है। 18 फरवरी को विशेष मंडी कला संध्या और 16 तथा 19 फरवरी को हिमाचली संध्याओं का आयोजन किया जाएगा। महाशिवरात्रि महोत्सव की सांस्कृतिक संध्याएं 15 फरवरी से 20 फरवरी तक आयोजित की जा रही हैं। 15 फरवरी को पहली सांस्कृतिक संध्या में प्रसिद्ध पहाड़ी गायक नरेंद्र ठाकुर तथा पार्श्व गायक दिव्य कुमार मुख्य आकर्षण होंगे। 16 फरवरी को हिमाचली संध्या का आयोजन किया जाएगा जिसमें पहाड़ी गायक हेमंत शर्मा तथा ठाकुर दास राठी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। 17 फरवरी को पंजाबी कलाकार कुलविंदर बिल्ला प्रस्तुति देंगे। 18 फरवरी को विशेष मंडी संध्या में गीता भारद्वाज, अरिन अरोड़ा एवं अर्शप्रीत मुख्य आकर्षण होंगे। इनके अतिरिक्त मंडी जिला के अन्य लोक कलाकार इस संध्या में प्राथमिकता के आधार पर अपनी प्रस्तुति देंगे। 19 फरवरी को हिमाचली संध्या के अंतर्गत अनुज शर्मा एवं कुलदीप शर्मा की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र होंगी। महोत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में 20 फरवरी को पार्श्व गायक आदित्य नारायण मुख्य आकर्षण रहेंगे।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय कलाकार भी लेंगे भाग
महाशिवरात्रि महोत्सव में देश-विदेश की सांस्कृतिक छटा बिखेरने के भी प्रयास किए गए हैं। अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक दल के रूप में इस वर्ष मध्य एशियाई देश कजाकिस्तान से कलाकारों का एक दल 19 फरवरी तथा 20 फरवरी को अपनी प्रस्तुति देगा। इसके अतिरिक्त देश के विभिन्न राज्यों से भी लोक संस्कृति से जुड़े दलों को उत्तर क्षेत्रीय संस्कृति परिषद के माध्यम से आमंत्रित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। हिमाचल की लोक संस्कृति को एक मंच के माध्यम से प्रस्तुत करने के उद्देश्य से प्रदेश के चार जिलों कुल्लू्, सिरमौर, बिलासपुर तथा कांगड़ा से भी लोक नृत्य दल सूचना एवं जन संपर्क विभाग के माध्यम से अपनी प्रस्तुति देंगे। इनमें से 15 फरवरी को जिला कुल्लू, 17 फरवरी को सिरमौर, 18 फरवरी को बिलासपुर तथा 20 फरवरी को कांगड़ा जिले से स्थानीय लोक नृत्य दल अपनी प्रस्तुति देंगे। जिसमें हिमाचल प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति को दर्शाया जाएगा। एशियाई देश कजाकिस्तान से कलाकारों का एक दल 19 फरवरी तथा 20 फरवरी को अपनी प्रस्तुति देगा।
विज्ञापन

ये गायक देंगे प्रस्तुति
15 फरवरी पार्श्व गायक दिव्य कुमार, नरेंद्र ठाकुर
16 फरवरी गायक हेमंत शर्मा तथा ठाकुर दास राठी
17 फरवरी पंजाबी कलाकार कुलविंदर बिल्ला
18 फरवरी विशेष मंडी संध्या
19 फरवरी अनुज शर्मा एवं कुलदीप शर्मा
20 फरवरी पार्श्व गायक आदित्य नारायण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें