फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेत्री मालवी मल्होत्रा ताजा कीं स्कूल की पुरानी यादें

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंडी। तेलुगु, तमिल, मलयालम और हिंदी एक्ट्रेस मिस मालवी मल्होत्रा का डीएवी सेंटेनरी पब्लिक विद्यालय में जोरदार स्वागत किया गया। विद्यालय के लिए ये बड़े गर्व की बात है कि इस अभिनेत्री की 10वीं तक की शिक्षा इसी विद्यालय में संपन्न हुई है। शनिवार को यह अभिनेत्री अपने पुराने विद्यालय में विद्यार्थियों को प्रोत्साहित और भविष्य के लिए शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए उपस्थित हुई थीं। इस दौरान अभिनेत्री अपने पुराने शिक्षकों से भी मिली और उनसे आशीर्वाद भी लिया। एक्ट्रेस मालवी के विद्यालय में उपस्थित होते ही विद्यार्थियों की ओर से उनका तालियों से स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य केएस गुलेरिया ने उन्हें पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद बच्चों ने उनके स्वागत और सम्मान के लिए तरह-तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान मालवी ने बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ थियेटर से जुड़े रहने के लिए भी प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें