अमर उजाला ब्यूरो
मंडी। उठो जागो, तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो। स्वामी विवेकानंद के इसी ध्येय को साक्षी मानकर जिला मंडी में युवाओं समेत हर वर्ग के लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। विवेकानंद जयंती पर ग्राम स्वराज मंच के बैनर तले मंडी में जागरूकता रैली का आयोजन शुक्रवार को हुआ। रैली भीमाकाली मंदिर से शुरू होकर शहर के चौहटा बाजार तक निकाली गई। मंच के अध्यक्ष ठाकुर सिंह वर्मा और जिला मंडी के अध्यक्ष लाभ सिंह ठाकुर ने रैली की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद की जयंती को ग्राम स्वराज मंच ने युवा दिवस के रूप में मनाया। इसमें युवाओं को देशसेवा, धर्मप्रसार और सामाजिक जागरूकता के बारे में बताया गया। रैली में विभिन्न उपमंडलों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। भीमाकाली मंदिर में रैली से पूर्व सभी प्रतिभागियों को फल बांटे गए।
ये बने कार्यक्रम का हिस्सा
राहुल, उदयभानू, कांता, देवी, पूनम ठाकुर, ईशु कुमारी, बिंद्रा, शेर सिंह, फकीर चंद, शीला, महेश्वरी, कविता, सुुलेखा, भावना, कुसुमा, नर्वदा, सुलेखा, जयवंती, पदमा, भीष्मा, निशा, दुनी चंद, रीता, गिरजा, बबली, ज्योति, भावना, कांता देवी, सीमा, नीला, सोमा, रीना देवी, रीता देवी, हिरामणी, कौशल्या, प्रोमिला, गगन, विजय कुमार, दिवांशु ठाकुर, तिलक राज, गुड्डी देवी, गीता देवी, बंटी, कमला देवी, ओमावती, ईष्मा, हितेश, किरणा, बबली, राहुल, राकेश, सचिन, कुशल, चंपा ठाकुर, रविंद्र, भीमा देवी, योगराज, मोहित राणा, सुष्मिता राणा, नीलम, राधा, कमलेश, रेखा, गांबिंद, नितिन, रविंद्र, बिक्की, महेश, कपिल सहित अन्य प्रतिभागियों ने रैली में हिस्सा लिया। इस मौके पर संगठन की ओर से कुल्लू के नीरत सिंह, अंचल अभियान प्रमुख ईशु, पूनम ठाकुर, फकीर चंद, शेर सिंह और विंद्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे।