फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतलहर की चपेट में मंडी जिला, पानी की पाइपें जमीं

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जंजैहली (मंडी)। शीतलहर से जिले में पानी के पाइप जमने लगे हैं। खासकर बालीचौकी में तो ग्रेविटी योजना तक जमना शुरू हो गई है। जिससे क्षेत्र में पानी की किल्लत गहराने लगी है। ऐसे में लोगों को पीने के पानी की दिक्कत शुरू हो गई है। जबकि गोहर के सरोआ आदि क्षेत्र में भी सड़कों के किनारे पानी जमकर शीशा बन चुका है। पहाड़ों के अलावा मैदानों में भी हाड़ कंपा देने वाली ठंड से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।
विज्ञापन

जंजैहलीघाटी के थुनाग, जरोल, ढन्यार रोड, भराड़ लोट, लंबाथाच, सुनाह निहरी, बुखलवार, केउली, बगलियारा, धरवारथाच, बागाचनौगी, कुल्थनी, कटारू, केउलीनाल, कटारू, रैलचौक, रियाडा, चिउणी, नकटैरा, ढनयार देजी, शिल्हीबागी में ठंड से जनजीवन प्रभावित हो गया है। बुधवार को सारा दिन सर्द हवाएं चलती रहीं। बारिश और बर्फ न होने के कारण शुष्क ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। समूचे सिराज में बिजली भी हांफी हुई है। हालांकि, औस से नमी बन रही है। लेकिन पर्याप्त नहीं है। लोग अलाव का सहारा लेकर ठंड से बच रहे हैं। जबकि, लो वोल्टेज की समस्या के कारण यहां हीटर भी चलना मुश्किल है। वहीं निचले क्षेत्रों बल्ह, सुंदरनगर और मंडी में भी ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। सुबह शाम लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। शुष्क ठंड के कारण रोगों के बढ़ने की आशंका भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें