फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरोज, रीना और प्रियंका को मिला सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भद्रवाड़ में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। समारोह में हिमाचल और चंडीगढ़ किक बाक्सिंग संघ के अध्यक्ष व समाज सेवी चंद्र मोहन शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि चंद्र मोहन का स्वागत प्रधानाचार्य कृष्ण चंद राव ने शॉल और टोपी भेंट कर किया। प्रधानाचार्य कृष्ण चंद राव ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। मुख्यातिथि चंद्रमोहन शर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कि इस प्रतिस्पर्धा के युग में पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लेना भी विद्यार्थियों के लिए अहम है। मेधावियों में आंचल शर्मा, मोनिका, प्रियंका ठाकुर, सोनाली ठाकुर, जुलमा देवी, निधि ठाकुर, स्मृति नेगी, सरोज कुमार, रीना शर्मा, कंचना ठाकुर, प्रियंका, मुनीष शर्मा, अतिश चौहान, अभिषेक राव, विकास वर्मा, पुष्पेंद्र सिंह और अजय वर्मा को पुरस्कृत किया गया। समारोह में स्कूल के छात्र छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्यातिथि ने विद्यार्थियों को सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए 51 सौ रुपये की राशि प्रदान की। वहीं, स्कूल की मरम्मत के लिए 2 लाख 51 हजार रुपये का चेक भी स्कूल प्रबंधन को सौंपा और स्कूल परिसर में मंदिर निर्माण के लिए एक लाख की राशि दी। इस मौके पर परशुराम, संजय यादव, अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ सरकाघाट के अध्यक्ष राजेश राव सहित कई स्कूलों के प्रधानाचार्य और शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें