फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेमराज शास्त्री बने संगठन मंत्री

विज्ञापन
bhar - फोटो : amarujala
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर (मंडी)।
ब्राह्मण सभा जोगिंद्रनगर के नवनियुक्त प्रधान हेम राज शर्मा ने कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। सनातन धर्म सभा मंदिर में उन्होंने कार्यकारिणी के सदस्यों और पदाधिकारियों की घोषणा की। करीब दो महीने पहले ब्राह्मण सभा के प्रदेशाध्यक्ष गुणप्रकाश शर्मा ने हेमराज शर्मा को जोगिंद्रनगर ब्राह्मण सभा की कमान सौंपी थी।

उस दौरान सुरेंद्र शर्मा को सचिव और कृष्ण शर्मा को सर्वसम्मति से कोषाध्यक्ष चुना गया था। इसके बाद योगराज शर्मा को मुख्य सलाहकार, कांशी राम शर्मा को सह सचिव और बृज गोपाल अवस्थी को उपप्रधान चुना गया है। विनोद शर्मा को प्रेस सचिव और राजेश शर्मा को सहसचिव का कार्यभार सौंपा गया। हेमराज शास्त्री को संगठन मंत्री और हंस राज शर्मा को सह संगठन की जिम्मेवारी सौंपी गई। सोमवार को ही तिलकराज नाग, ज्योति प्रसाद शर्मा, बलवीर मेहता, चमन लाल नाग, लाल चंद शर्मा और संत राम शर्मा को प्रथम चरण में सदस्य बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिनों बाद उपमंडल में सदस्यता अभियान भी शुरू होगा। नवनियुक्त प्रधान हेमराज शर्मा ने कहा कि उनके द्वारा उपमंडल की कार्यकारिणी घोषित की गई है। जल्द ही क्षेत्र के ब्राह्मणों का पंजीकरण किया जाएगा। जिसका मासिक शुल्क सौ रुपये तय किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें