फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में गिरे सांभर को सुरक्षित निकाल बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
नहर में गिरे सांभर को निकाल बचाई जान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो।
सुंदरनगर(मंडी)।
सोमवार सुबह बीएसएल नहर में बह रहे सांभर को बीएसएल परियोजना के दवानल विभाग के कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाल लिया। सोमवार सुबह करीब 7 बजे धनोटू सब्जी मंडी के पास नहर में बह रहे सांभर पर लोगों की नजर पड़ी। वह खून जमा देने वाली ठंडी उफनती नहर में खुद को बचाने की जद्दोजहद कर रहा था। लेकिन वह उसमें कामयाब नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन

लोगों ने इसकी सूचना बीएसएल के दवानल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दवानल कर्मी मौके पर पहुंचे तथा उन्होंने नहर से सांभर को निकालने का प्रयास शुरू किया। लेकिन वह उसमें कामयाब नहीं हो पा रहे थे। दवानल कर्मियों शेर सिंह, राकेश राणा, सुनील कुमार, चालक सोहन लाल व स्थानीय निवासी विजय कुमार व कृष्ण ने करीब एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद नहर से सांभर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बचाव अभियान के दौरान जहां सांभर को गंभीर चोटें आई वहीं दवानल कर्मी में चोट के शिकार हुए हैं। सांभर को दवानल कर्मियों ने वन विभाग के हवाले कर दिया है। वन मंडल अधिकारी सुमीत भारद्वाज ने बताया सांभर का उपचार पशु चिकित्सालय में करवाया जा रहा है। इसके बाद उसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा। उन्होंने सांभर को बचाने वाले दवानल कर्मियों और लोगों के साहस की तारीफ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें