फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मपुर बसस्टैंड को आपदा से बचाने के प्रयास शून्य, नोटिस देकर पल्ला झाड़ रहा प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। बसस्टैंड धर्मपुर में दो वर्ष पूर्व आई आपदा से प्रशासन ने सबक नहीं लिया है। यहां पर प्रशासन महज व्यापारियों और लोगों को दुकान व घर खाली करने का नोटिस थमा कर औपचारिकता निभा रहा है। धर्मपुर बसस्टैंड में आई भयंकर बाढ़ के बाद से प्रशासन लगातार दो बार यहां पर नोटिस जारी कर पल्ला झाड़ लिया है। जबकि, बस स्टैंड को आपदा से बचाने के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। दो वर्षों में महज बस स्टैंड से सटे ब्रैंड नाला का चैनलाइजेशन का कार्य ही शुरू हो सका है। यहां पर बसस्टैंड के लिए सुरक्षा दीवार का निर्माण न होने से इस बार भी बाढ़ की संभावना ने व्यापारियों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। इस दफा प्री मानसून बारिश ने ही यहां पर दुकानदारों व स्थानीय लोगों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। यहां पर एक करोड़ की लागत से ब्रैंड नाला और सोनखड्ड की चैनलाइजेशन की घोषणा परिवहन मंत्री जीएस बाली ने की थी।
विज्ञापन


नुकसान पर नहीं मिलेगा मुआवजा
धर्मपुर बाजार के करीब 120 दुकानदारों और रिहायशी मकान मालिकों को प्रशासन ने दुकानों और घरों को खाली करने के नोटिस जारी किए हैं। जिससे व्यापारियों और मकान मालिकों में हड़कंप मच गया है। नोटिस में दुकानदारों को हिदायत दी गई है कि बरसात से पूर्व दुकानें खाली कर दें अन्यथा बरसात में कोई नुकसान होता है तो उसकी जिम्मेवारी स्वयं उनकी होगी। प्रशासन उन्हें नुकसान के लिए कोई मुआवजा नहीं देगा। एसडीएम धर्मपुर किशोरी लाल ने कहा कि बरसात के खतरे को मद्देनजर रखते हुए सोन खड्ड और ब्रैंड नाले के नजदीक वाली दुकानों व रिहायशी मकानों में रहने वाले लोगों को नोटिस दिए गए हैं। इन लोगों को सात दिन में किसी अन्य सुरक्षित जगह पर जाने के आदेश पूर्व में हुए नुकसान को देखते हुए जारी किए हैं ताकि, कोई नुकसान न हो।

आठ अगस्त 2015 में बाढ़ से मची थी भयंकर तबाही
8 अगस्त 2015 को बसस्टैंड धर्मपुर में ब्रैंड नाला और सोन खड्ड ने भंयकर तबाही मचाई थी। जिससे बसस्टैंड पूरी तरह से जलमग्न हो गया था। यहां पर बस स्टैंड पर खड़ी एक दर्जन बसें पानी के तेज बहाव में बह गई थी। निगम के साथ ही व्यापारियों का भी करोड़ों का नुकसान हो गया था। व्यापारियों की दुकानों व विभागों के कार्यालय पानी में पूरी तरह से डूब गए थे। इस दौरान मौके पर पहुंच कर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व परिवहन मंत्री जीएस बाली ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया था। उन्होंने धर्मपुर बस स्टैंड की सुरक्षा के लिए 1 करोड़ देने की घोषणा की थी। जिसमें बस स्टैंड के आगे सोनखड्ड की ओर दीवार लगाना और बड़े बड़े पेड़ लगाना शामिल था। इसके साथ ब्रैंड नाला में चैनलाइजेशन भी शामिल थी।
विज्ञापन


छोटी-छोटी खड्डों पर चेक डैम का निर्माण जरूरी
बसस्टैंड धर्मपुर को बाढ़ से बचाने के लिए सरकार को खड्डों में चेक डैम का निर्माण करना होगा। महज ब्रैंड नाला और सोनखड्ड के चैनलाइजेशन से ही यह तबाही नहीं रुकेगी।

ब्रैंड नाले का चैनलाइजेशन शुरू
परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि ब्रैंड नाले में चैनलाइजेशन का कार्य चला हुआ है। जहां तक बस स्टैंड की बात है तो वहां भी कार्य होना है। इसके बारे में अधिकारियों से बात करके रिपोर्ट मांगी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें