सरकाघाट (मंडी)। सरकारी दफ्तरों में यदि वरिष्ठ नागरिकों से दुर्व्यवहार किया गया तो कार्यालयों का घेराव किया जाएगा। पेंशनरों से इस तरह की हरकत हरगिज बर्दाश्त नहीं होगी। यदि इस तरह की शिकायत मिलती है तो आंदोलन किया जाएगा। नबाही में आयोजित पेंशनर्स वेलफेयर संघ की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। इस बैठक की अध्यक्षता एनसी शर्मा ने की। जिसमें यह भी निर्णय लिया गया कि त्रैमासिक बैठक नबाही मंदिर परिसर और बटैल भांवला में आयोजित होंगी। जबकि, वार्षिक बैठक नबाही मंदिर में ही आयोजित की जाएगी। सभी पेंशनरों से आग्रह किया कि वह अपना जीवन प्रमाण जुलाई माह में अवश्य स्थानीय कोषागार में व्यक्तिगत रूप से जमा करवा दें। एसोसिएशन ने सेवानिवृत्त कर्मियों से सरकारी कार्यालयों में दुर्व्यवहार की निंदा की। उन्होंने चेताया है कि यदि किसी सरकारी कार्यालय में वरिष्ठ नागरिकों से दुर्व्यवहार की शिकायत मिली तो एसोसिएशन उन कार्यालयों का घेराव करेगी और कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई भी की जाएगी। इस अवसर पर महासचिव केके ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रणजीत मस्ताना, एनसी भारद्वाज, प्रेस सचिव प्रताप ठाकुर, प्रेम कुमारी ठाकुर उपस्थित रहे।
सरकाघाट विधायक ने चहेतों में बांटी निधि:यदोपती
सरकाघाट (मंडी)। युवा कांग्रेस महासचिव व वन निगम के निदेशक यदोपत्ती ठाकुर ने युवा कांग्रेस द्वारा चलाए गए कार्यक्रम अपना बूथ सबसे मजबूत के तहत सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र की गैहरा पंचायत के पन्याली व तकरेहड़ में लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से भी लोगों को अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र्र सिंह जल्द ही सरकाघाट का दौरा करेंगे। यदोपती ठाकुर ने कहा की स्थानीय विधायक ने अपनी विधायक निधि सिर्फ अपने चहेतों में बांटी है। इस मौके पर युवा कांग्रेस के महासचिव परवीन चंदेल, रोशनी देवी, नारायण दास, देवकी नंदन, काकू, रणजीत, सोनू, विपिन कुमार, प्रकाश चंद, उषा देवी, सुनीता सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।