फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: रजवाड़ी में हिमुडा कॉलोनी के 88 प्लॉट तैयार

विज्ञापन
नाचन के रजवाड़ी में हिमुडा की ओर से बनाए गए प्लाट। संवाद
विज्ञापन
12 साल बाद हकीकत बनेगा घर का सपना
विज्ञापन

कॉलोनी का 95 प्रतिशत कार्य पूरा, दिसंबर-जनवरी तक मिल सकता है कब्जा
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। नाचन क्षेत्र के रजवाड़ी में हिमुडा की आवासीय कॉलोनी में घर बनाने का सपना जल्द साकार होने की उम्मीद है। वर्ष 2014 में शुरू हुई इस परियोजना के पहले चरण में 88 प्लॉट तैयार हो चुके हैं। कॉलोनी में बिजली, पेयजल, सीवरेज और आंतरिक सड़कों सहित बुनियादी सुविधाओं का करीब 95 प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया है। अब शेष कार्य में सड़क किनारे कुछ डंगे लगाने का काम बाकी है। आवंटियों को दिसंबर से जनवरी के बीच प्लॉटों का कब्जा मिलने की उम्मीद है।
करीब पांच वर्ष पहले हिमुडा को सौंपी गई इस साइट को दो चरणों में विकसित किया जा रहा है। कॉलोनी में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि सड़कों और डंगों का काम अंतिम चरण में है। अधिकारियों के अनुसार, निर्धारित राशि का 50 प्रतिशत भुगतान करने वाले आवेदकों को प्लॉटों का कब्जा सौंपने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। प्लॉटों का आवंटन लॉटरी प्रणाली के माध्यम से भी किया जा सकता है। आवंटियों को स्वीकृत नक्शे के अनुरूप ही मकान का निर्माण करना होगा।
विज्ञापन

2400 से 3200 फीट की ऊंचाई पर बसेगी कॉलोनी
समुद्र तल से 2400 से 3200 फीट की ऊंचाई पर स्थित इस कॉलोनी से बल्ह घाटी और सुंदरनगर के खूबसूरत नजारे दिखाई देंगे। सर्दियों में जब बल्ह घाटी धुंध और कोहरे से ढकी रहती है, उस दौरान रजवाड़ी में धूप का आनंद लिया जा सकता है। कॉलोनी के विकसित होने से क्षेत्र में आवासीय गतिविधियां बढ़ेंगी। इससे स्थानीय कारोबार को गति मिलने के साथ रोजगार के नए अवसर पैदा होने की भी उम्मीद है।
विज्ञापन

जल्द शुरू होगी प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया
कॉलोनी के लिए देश और प्रदेश से बड़ी संख्या में आवेदन मिले हैं। प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया शिमला से जल्द शुरू की जाएगी। -ललित ठाकुर, अधिशासी अभियंता, हिमुडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें