फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पंडोह में जीप से पकड़ी 83 पेटी बीयर

विज्ञापन
पंडोह के पास पुलिस ने पकड़ी बीयर की पेटियां। स्रोत विभाग
विज्ञापन
पंडोह (मंडी)। पुलिस चौकी पंडोह की टीम ने बीते शुक्रवार रात कैंची मोड़ के पास लगाए नाके में एक जीप से 83 पेटी बीयर की बरामद की है। नाका चौकी प्रभारी अनिल कटोच के नेतृत्व में लगाया था।
विज्ञापन

जैसे ही जीप नाके के पास पहुंची तो चालक पुलिस को देखकर जीप सहित भाग गया। पुलिस टीम ने जीप का पीछा कर उसे पकड़ने में सफलता हासिल की। जीप की तलाशी लेने पर उससे 83 पेटी बीयर की बरामद की। यह बीयर पंजाब से लाई गई थी। जीप चालक अभिषेक निवासी गांव नेरन तहसील कोटली का रहने वाला है। एएसपी मंडी सागर चंद्र ने बताया कि एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें