फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी स्कूल की जीप पलटी चार बच्चे जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल के कंडयोल गांव में एक निजी स्कूल का वाहन दुुर्घटनाग्रस्त होने से चार बच्चे जख्मी हो गए हैं। घायल बच्चों को सरकाघाट अस्पताल में उपचार के लिए एंबुलेंस के माध्यम से पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार को एक निजी स्कूल का वाहन 6 बच्चों को छुट्टी पर घर छोड़ने जा रहा था। कंडयोल गांव के पास चालक ने नियंत्रण खो दिया और वैन नीचे खेतों में लुढ़क गई। जैसे ही बच्चों को आभास हुआ कि उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है तो वह जोर जोर से चिल्लाने लगे और उसके बाद उनका शोर सुनकर आसपास के घरों के लोग वैन के पास दौड़ते हुए चले आए। उन्होंने सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया। हादसे में चार बच्चे घायल हो गए। बच्चों को एंबुलेंस के माध्यम से सरकाघाट अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें उपचार दिया गया। घायल बच्चों में प्रिया पुत्री प्रवीण, निशांत पुत्र प्रवीण, मानसी पुत्री विजय कुुमार और कृतिका ठाकुर पुत्री संजय कुमार शामिल हैं।
थाना प्रभारी सतीश शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में चार बच्चे जख्मी हुए हैं। वहीं, चालक मुकेश पर लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें