फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छलवाटन स्कूल के अध्यापक छह दिनों से गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। सराज के छलवाटन प्राइमरी स्कूल का अध्यापक छह दिनों स्कूल नहीं आ रहा है। स्कूल के बच्चे अध्यापक का इंतजार कर रहे हैं, मगर उन्हें बिना पढ़े ही घर लौटना पड़ रहा है। अभिभावकों के अनुसार स्कूल अध्यापक 4 मई से गायब हैं। स्कूल के बच्चे एसएमसी अध्यापक के हवाले हैं। अध्यापक के लगातार 6 दिनों से गायब रहने और स्कूल एसएमसी प्रधान की ओर से बच्चों की पढ़ाई करवाना शिक्षा जगत में चिंता का विषय बना हुआ है। लोगों ने सरकार से मामले में उच्च स्तरीय जांच करने की मांग उठाई है। संबंधित पंचायत के पूर्व प्रधान जय सिंह, पूर्व वार्ड पंच दुर्गा देवी, भागमल सिंह राणा, पूर्व प्रधान उमा देवी, गुमान सिंह ठाकुर, टेक सिंह, बुधे राम, गुमान सिंह आदि का कहना है कि विभिन्न कक्षाओं में करीब 44 बच्चे स्कूल में पढ़ाई करने आते हैं। विद्यालय पर आए दिन अध्यापकों की अनुपस्थिति बेलगाम हैं, वहीं बच्चे भी पढ़ने की बजाय भोजन करने और खेलने में ही समय व्यतीत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालय छलवाटन में 4 मई से नौ तक स्कूल का अध्यापक नदारद मिलने के मामले में उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। इस बारे में एसएमसी प्रधान भीम सिंह ने कहा कि स्कूल के जेबीटी अध्यापक 4 मई से पेट दर्द के चलते अस्पताल में उपचाराधीन हैं। तब से उन्होंने स्वयं बच्चों की पढ़ाई करवाई है।
विज्ञापन

उधर, जेबीटी शिक्षक हंस राज ने कहा कि तबीयत खराब होने के कारण 3 मई शाम को छलवाटन से उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज नेरचौक गया। इसके उपरांत मैं अब निजी अस्पताल में उपचार करवा रहा हूं।
मामले की होगी जांच
उप निदेशक प्राथमिक शिक्षा मंडी पुरुशोतम चंद राणा ने कहा कि मामला उनके ध्यान में आया है। स्कूल इंचार्ज से छलवाटन स्कूल से संबंधित रिपोर्ट ली जाएगी, अगर कोई अनियमितता पाई गई तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें