सुंदरनगर (मंडी)। ग्रामीणों की आर्थिक मदद के बाद अब राजकीय प्राथमिक पाठशाला पौड़ाकोठी और सेरढ़ के 11 बच्चे नारी शक्ति पर आधारित एकांकी का प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता में मंचन कर सकेेंगे। पैसे की बाधा के चलते बच्चों ने इस एकांकी में हाथ खींचना शुरू कर दिए थे। जब ग्रामीणों को पता चला तो उन्होंने आर्थिक मदद का भरोसा दिया। शिक्षकों के सहयोग से विद्यार्थियों का दल अब चंबा में 27 अक्तूबर से दो नवंबर तक होने वाली राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में मंडी जिले का प्रतिनिधित्व करेगा। जेबीटी शिक्षक चेत राम की लिखित एवं निर्देशित नाटक नारी शक्ति का अभ्यास स्कूल में चल रहा है। नाटक का सेट डिजाइन अशोक कुमार ने किया है। कास्टयूम डिजाइन केसरी देवी ने तैयार किया है।
...
ये विद्यार्थी एकांकी में शामिल
एकांकी में लक्ष्य, खेमलता, कोमल, मुस्कान, महक, भवानी, मीनाक्षी, स्नेहा, सोहम, खेमराज और संगीता शामिल हैं। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बच्चों ने शानदार प्रदर्शन कर एकांकी में जीत हासिल की थी। कोठी स्कूल की सीएचटी उर्मिला देवी ने बताया कि अध्यापक ठाकुर दास, दिला राम, सोमा देवी, नानक चंद और चेत राम ने इन बच्चों की प्रतिभा को तराशा है।
....
इन ग्रामीणों ने बढ़ाए मदद के हाथ
ग्रामीण जगदीश कुमार, पवन ठाकुर, अशोक, राजकुमार, तेज सिंह, तुलसी देवी, रीना, कल्पना, चेतना, सुमन, लच्जा ठाकुर, हुकम चंद, नेत्र, प्रकाश, खेमलता, महेंद्र सिंह, प्रेमलता और एसएमसी प्रधान नीलम कुमार ने बच्चों की कामयाबी पर अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जाने के लिए उन्हें आर्थिक मदद करने का एलान किया है।
000