फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मपुर की चार सड़कें होंगी चकाचक

विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मपुर (मंडी)। विस क्षेत्र धर्मपुर की चार सड़कें नाबार्ड के तहत स्वीकृत 1887.95 लाख रुपये से चकाचक होंगी। इसके लिए स्वीकृति मिल गई है। ये सड़कें विधायक प्राथमिकता में डाली गई थीं और इन सड़कों चकाचक होने से लगभग दो दर्जन पंचायतों को लाभ मिलेगा। जल्द ही सड़कों का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। लंबे अरसे से इन सड़कों पर स्थानीय लोगों को यातायात संबंधी दिक्कतें पेश आ रही थीं। कुछ सड़कों पर मोड़ तंग होने से दुर्घटनाओं का सामना भी करना पड़ रहा था। स्वीकृत बजट से इन सड़कों में अब मैटलिंग, टारिंग, सोलिंग, बियरिंग की जाएगी। सड़कों में अंधे मोड़ों को भी चौड़ा किया जाएगा। इन सड़कों का कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है। नाबार्ड के तहत बकारटा-रखोह- डोडर वाया गधयाणी सड़क को 209.60 लाख, संधोल-चोलगढ़-हयुण सड़क को 291.80 लाख, बनाल-डिडणु सड़क को 466.74 लाख और गयुण-उभक-बनेहरड़ी कौंसल-काढांपत्तन को 919.81 लाख रुपये के बजट से चकाचक किया जाएगा। इस सड़कों के पक्का हो जाने से क्षेत्र की करीब दो दर्जन पंचायतें लाभान्वित होंगी।

विज्ञापन

.....
जल्द कार्य होगा शुरू : महेंद्र सिंह ठाकुर
प्रदेश के सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र की चार सड़कों के लिए नाबार्ड से पैसा मंजूर हुआ है। जल्द ही सड़कों का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन

0000

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें