फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदिरा मार्केट में पांच, चौहाटा से चार दुकानदारों का सामान जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरा मार्केट में पांच, चौहाटा से चार दुकानदारों का सामान जब्त
विज्ञापन

येलो लाइन से बाहर और अवैध दुकानें सजाने पर कड़ी कार्रवाई
शहर में रेहड़ी फड़ी धारकों की स्क्रूटनी भी जारी
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी।
शहर में प्रशासन ने दुकानों से बाहर सामान सजाने पर कार्रवाई की है। इंदिरा मार्केट में येलो लाइन से बाहर सामान रखने पर एसडीएम एवं ईओ नप मंडी मदन कुमार ने पांच दुकानदारों का सामान जब्त किया है। अरसे से इंदिरा मार्केट में शहरियों की शिकायतें नप के पास आ रही थी। जिस पर दुकानदारों को सामान येला लाइन से पीछे हटाने के निर्देश जारी किए गए थे। लेकिन, जब निर्देशों के बावजूद दुकानदारों ने सामान नहीं हटाया तो प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। इसके साथ ही चौहाटा बाजार में अवैध रूप से एसबीआई बैंक के बाहर और अन्य स्थानों पर दुकानें सजाने पर चार लोगों का सामान जब्त किया गया है। प्रशासन ने इंदिरा मार्केट की छत से रेहड़ी धारकों को हटाया है। वहीं, सेरी मंच में अवैध रूप से दुकानें सजाने पर शिकंजा कसा गया है। गत कई दिनों से शहर में बिना लाइसेंस के रेहड़ी फड़ी लगाने वालों और नो वेंडिंग जोन में रेहड़ियां लगाने पर प्रशासन ने सख्ती बरती है। शहर में रेहड़ी फड़ी धारकों की स्क्रूटनी जारी है। इसी कड़ी में अवैध रूप में रेहड़ी लगाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। नप के अनुसार कई लोगों ने अन्य रोजगार मिलने पर रेहड़ियां लगाना बंद कर दिया है। तो कई लोग बिना लाइसेंस ही रेहड़ी लगा रहे हैं।

कार्रवाई जारी रहेगी : एसडीएम
एसडीएम सदर एवं ईओ नप मंडी मदन कुमार ने कहा कि शहर की सुंदरता पर ग्रहण हरगिज भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शहर में सड़कों पर कब्जा कर दुकान सजाने वालों पर कार्रवाई इसी तरह से जारी रहेगी। नो वेडिंग जोन पर दुकानें सजा कर यातायात में बाधा पैदा की जा रही है। जिसके चलते नप और प्रशासन की कार्रवाई जारी रहेगी। इसी कड़ी में इंदिरा मार्केट और चौहटा में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वच्छता से समझौता बर्दाश्त नहीं : दीक्षित
नप मंडी के सफाई निरीक्षक मुनीष दीक्षित ने कहा कि एसडीएम सदर एवं ईओ नप मदन कुमार की अगुवाई में कार्रवाई की गई है। शहर में स्वच्छता से किसी भी सूरत में समझौता बर्दाश्त नहीं होगा। नप की कार्रवाई इसी तरह से जारी रहेगी। ताकि, शहरियों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें