फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 करोड़ से डैहर क्षेत्र के पेयजल संकट का होगा समाधान : सीएम

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सुंदरनगर के डैहर क्षेत्र में पेयजल संकट को दूर करने के लिए ब्रिक्स बैंक से 25 करोड़ की योजना को मंजूरी मिल गई है। जल्द ही औपचारिकताएं पूरी होने के बाद इसका शिलान्यास किया जाएगा। उन्होंने सुंदरनगर नगर परिषद को पॉलिथीन शेडर मशीन देने की भी घोषणा की। कहा कि सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के विकास में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। सीएम राजकीय बहुतकनीकी परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के प्रदूषण उपशमन पौध अभियान का शुभारंभ करते हुए लोगों को संबोधित कर रहे थे। इसके बाद सीएम ने वहां पर लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। सांसद रामस्वरूप शर्मा और विधायक राकेश जम्वाल की उपस्थिति में 5.58 करोड़ की लागत से बनने वाले मेकेनिकल इंजीनियरिंग खंड भवन और 1.50 करोड़ की लागत से बनने वाले अतिथि गृह का शिलान्यास किया। सीएम मंगलवार सुबह साढ़े दस बजे हेलीकॉप्टर से शिमला से राजकीय बहुतकनीकी संस्थान सुंदरनगर पहुंचे। जहां विधायक के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस मौके पर सीएम, उनकी पत्नी डा. साधना भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन


50 हजार पौधे लगाए जाएंगे : विधायक
विधायक राकेश जम्वाल ने मुख्यमंत्री का सुंदरनगर आगमन पर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने हर दौरे के दौरान सुंदरनगर को करोड़ों के तोहफे दिए हैं। जिसके लिए यहां की जनता उनकी आभारी है। पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत सुंदरनगर में वायु प्रदूषण को रोकने के लिए 50 हजार औषधीय पौधे लगाए जा रहे हैं।
मंडी जिले में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट : सांसद
सांसद रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि जल्द ही मंडी जिले में अंतरराष्ट्रीय स्तर का एयरपोर्ट बनाया जाएगा। जिसके लिए केंद्रीय सरकार की टीम सर्वे कर चुकी है और जल्द ही वह अपनी रिपोर्ट सौंप देगी। इससे प्रदेश में पर्यटन को नया आयाम मिलेगा। इस मौके पर अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं अध्यक्ष प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड तरुण कपूर, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की क्षेत्रीय प्रयोगशाला के प्रभारी डा. अनूप वैद्य, निदेशक तकनीकी शिक्षा शुभकरण सिंह, उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर, विधायक इंद्र सिंह गांधी, सुरेंद्र शौरी, जवाहर ठाकुर, पूर्व मंत्री रूप सिंह ठाकुर, प्रदूषण बोर्ड के सदस्य सचिव डा आरके पुर्थी और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


चलारू के सही इस्तेमाल को इकाई करें स्थापित
सीएम बोले, शिमला में जलस्रोतों में पानी की कमी से आई समस्या
प्रदूषित शहरों में पहली जुलाई तक पौधरोपण पर विशेष जोर
अमर उजाला ब्यूरो
सुंदरनगर (मंडी)। सीएम ने कहा कि शिमला में पानी की समस्या प्रदूषण, कैचमेंट क्षेत्र और शिमला को पेयजल आपूर्ति करने वाली नदियों और जलस्रोतों में पानी की कमी के कारण उत्पन्न हुई है। प्रदेश की नर्सरियों में प्रदूषण को कम करने वाले पेड़ पौधे उगाए जाएंगे। प्रदेश सरकार ने उद्योग विभाग को चलारू के उचित उपयोग के लिए इकाई स्थापित करने की परियोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। कहा कि बद्दी, नालागढ़, परवाणू, कालाअंब, पांवटा साहिब, सुंदरनगर, डमटाल तथा ऊना में 5 जून से पहली जुलाई 2018 तक पौधरोपण पर विशेष जोर दिया जाएगा।ये शहर राज्य के सर्वाधिक प्रदूषित शहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें