फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी-नालों में न फेकें फोरलेन का मलबा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। परिधि गृृह मंडी में जिला प्रशासन, लोक निर्माण विभाग, एचपीपीसीएल, राष्ट्रीय उच्चमार्ग तथा एफकॉन और केएमसी कंपनी के प्रतिनिधियों की एक बैठक आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता प्रदेश के ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा ने की। इसमें नैरचौक-मनाली फोरलेन के कार्यों की प्रगति से संबंधित समीक्षा की गई। मंत्री ने कहा कि फोरलेन का कार्य प्रगति पर है तथा भूमि अधिग्रहण करने के उपरांत लगभग 98 प्रतिशत मुआवजा प्रभावितों को दे दिया गया है। उन्होंने एफकॉन और केएमसी कंपनी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सड़क और टनल से निकलने वाला मलबे को नदी नालों में न फेंके और सरकार द्वारा निर्धारित मापदंडों के आधार पर चयनित की गई डंपिंग साइट पर ही मलवा फेंके, ताकि पर्यावरण प्रभावित न हो। उन्होंने कार्य आरंभ करने से पहले कंपनियों को लोगों के घरों व पेयजल स्त्रोतों की वस्तु स्थिति का आंकलन विभाग के साथ मिलकर करने के निर्देश भी दिए। नैरचौक से मनाली तक का निर्माण कार्य प्रारंभिक चरण में है और समय अवधि के भीतर इस कार्य को पूर्ण किया जाएगा।
विज्ञापन


एयरपोर्ट को प्रस्तावित स्थानों की पूरी करें औपचारिकता
ऊर्जा मंत्री ने प्रशासन को निर्देश दिए कि एयरपोर्ट और हवाई पट्टी के लिए निर्धारित तीन स्थानों के अतिरिक्त बासाधार तथा नंदगढ़ क्षेत्र की भी औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करें ताकि, केंद्र से सर्वेक्षण के लिए आने वाली टीम को इन स्थलों का भी दौरा करवाया जा सके। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी राजीव कुमार, एचपीपीसीएल के मुख्य अभियंता अजय कुमार विष्ट, लोक निर्माण विभाग के अधिक्षण अभियंता करतार चंद, राष्ट्रीय उच्चमार्ग के कंसलटेंट सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता विजय कपूर, फोरलेन भूमि अधिग्रहण अधिकारी रामेश्वर शर्मा, एफकॉन कंपनी के कर्नल बीएस गोरैया, केएमसी कंपनी के विजय तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें