पंडोह (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंडोह में सोमवार को शिक्षा प्रोत्साहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला परिषद सदस्य सावित्री देवी बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहीं। उन्होंने जमा दो में टॉपर रहे विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। जिसमें वाणिज्य संकाय में काम्या 449 अंक के साथ प्रथम, विज्ञान संकाय में चिराग 84.20 प्रतिशत, छविंद्रा 81.40 प्रतिशत, बबली 81.80 प्रतिशत, चित्रलेखा 74.40 प्रतिशत, कला संकाय में काजल 81.20 प्रतिशत, अंजली 80.20 प्रतिशत, आदर्श 79.60 प्रतिशत, दीक्षा को 74.20 प्रतिशत अंक लेकर उत्तीर्ण होने पर सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि ने 49 विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर नवाजा और विभिन्न कक्षाओं के जरूरतमंद विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन और सहायता के लिए अध्ययन सामग्री वितरित की। भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को गोद लेने के लिए स्थानीय सहयोगी जोगिंद्र ठाकुर, कुलदीप गुलेरिया, नंद लाल गुलरिया, पूनम गुलेरिया, सुमन कश्यप, विद्यालय की प्रधानाचार्य ज्योत्सना गुप्ता आगे आए। प्रधानाचार्य ने प्रत्येक कक्षा में टॉपर रहे 12 बच्चों के अभिभावकों से मीटिंग कर कॅरिअर के लिए काउंसलिंग की। इस मौके पर एसएमसी प्रधान देवी राम एवं समस्त एसएमसी कार्यकारिणी विशेष रूप से उपस्थित रही।