फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिपुरा में हो रही हिंसा के खिलाफ मंडी में प्रदर्शन

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंडी। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने बुधवार को मंडी में त्रिपुरा में हुई हिंसा, आगजनी और हमलों के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व माकपा के पूर्व जिला सचिव भूपेंद्र सिंह, परसराम, राजेश शर्मा, रमेश गुलेरिया, जोगिंद्र वालिया, अजय वैद्य, सुरेश सरवाल, गुरुदास वर्मा, भाकपा के देशराज शर्मा, ललित ठाकुर, संतराम, प्रकाश पंत ने किया। इस दौरान सेरी मंच पर खूब नारेबाजी भी की गई।
विज्ञापन

जिला सचिव भूपेंद्र सिंह ने कहा कि दोनों पार्टियों ने देशव्यापी प्रदर्शन के तहत उपायुक्त मंडी के माध्यम से प्रधानमंत्री को मांगपत्र भेजा और मांग की है कि त्रिपुरा में चुनाव परिणाम निकलने के बाद राज्य में बड़े पैमाने पर हो रही हिंसा पर रोक लगाई जाए। गत तीन दिनों में साढ़े पांच सौ वामपंथी पार्टी कार्यकर्ताओं पर हमले हुए हैं।16 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं के घरों में तोड़फोड़ की गई है और 200 घरों को जला दिया गया है। 145 पार्टी कार्यालयों पर हमले और तोड़फोड़ तथा 235 कार्यालयों पर जबरन कब्जा कर लिया गया हैं। वहीं, देशराज शर्मा ने कहा कि हमेशा एक सोच-एक देश के आधार पर देश को हिंदू राष्ट्र बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें