फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देररात तक मंडी, सराज में जयराम की ताजपोशी पर जश्न

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंडी/जंजैहली। जयराम ठाकुर की सीएम पद पर नाम की घोषणा के बाद जिलाभर में रविवार को खूब जश्न मनाया। सराज विस क्षेत्र में लगभग हर बाजार में लोग नाटी डालते नजर आए। मुरहाग पंचायत के तांदी स्थित जयराम ठाकुर के घर में बधाई देने वाले लोगों को तांता लग गया है। यहां पर लोगों ने एक दूसरे को बधाई देकर मिठाइयां बांटी। वहीं, मंडी जिला मुख्यालय पर देरशाम तक पटाखों और आतिशबाजी का दौर लगातार जारी रहा। सराज विस क्षेत्र में सीएम पद की ताजपोशी की खबर मिलते ही लोग सब कार्यों को छोड़ कर जश्न मनाने में जुट गए। करीब सवा बारह बजे ही रियासतकालीन चौहाटा बाजार में भाजपा समर्थकों ने आधिकारिक घोषणा से पहले ही जश्र मनाना शुरू कर दिया। इसके बाद सैकड़ों की तादाद में सेरी मंच पर समर्थक एकत्र हुए। यहां पर समर्थकों ने खूब पटाखे फोड़े। एक बजे के करीब आधिकारिक घोषणा की खबर मिलते ही समर्थकों ने नाटी डालना शुरू कर दिया। इसके बाद आतिशबाजी और मिठाईयां बांटने का दौर शुरू हुआ। भाजपा नेत्रियां भी मंच पर महिला समर्थकों के साथ पहुंची। देर शाम सात बजे तक मंडी में आतिशबाजी का दौर जारी रहा।
विज्ञापन


मां बोली- पूरे प्रदेश का विधायक बन गया मेरा बेटा
बेटे जयराम ठाकुर के सीएम बनने के बाद मां बिक्रमु देवी ने पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मेरा बेटा अब सराज के साथ ही पूरे प्रदेश का विधायक बन गया है। जयराम के पिता इस दुनिया में होते तो बेटे की कामयाबी को देखकर फूले नहीं समाते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें