सुंदरनगर (मंडी)। ऐंजल पब्लिक स्कूल सुंदरनगर का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह रविवार को हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा सुशील पुंडीर ने समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य सरु कौशल ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। सुशील पुंडीर ने कहा कि शिक्षा के विकास में सरकारी क्षेत्र के साथ-साथ निजी क्षेत्र की भी अहम भूमिका है। शिक्षा के क्षेत्र में हुए विकास के कारण ही हिमाचल आज देश में साक्षरता दर में दूसरे स्थान पर है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वह जीवन में लक्ष्य को निर्धारित कर आगे बढ़ें और अपनी मंजिल हासिल करें। उन्होंने नशे जैसी कुरीतियों से दूर रहने के लिए बच्चों से खेलों में भी बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। स्कूल के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर समां बांध दिया। उन्होंने स्वच्छ भारत पर एकांकी पेश कर इसे सफल बनाने के लिए सबको प्रेरित किया। इसके अलावा मम्मी-पापा के प्यार को लेकर गीत पर बच्चों ने बेहद सुंदर प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। बच्चों ने सिरमौरी नाटी, जल संरक्षण, हिमाचली लोकगीत और नृत्य, पंजाबी भंगड़ा और फिल्मी गीतों पर प्रस्तुतियों पेश कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्यातिथि सुशील पुंडीर ने स्कूल के प्रतिभाशाली और होनहार बच्चों को सम्मानित भी किया। उनसे सम्मान पाने वालों में कृतार्थ, डेजिन, कंगना सैनी, रोहित, कशिश, रिया चौधरी, शुभांजलि, गुरवीर, प्रियंका, रिषिता, वंशिका वर्मा, आयुषि, एंजेल ठाकुर, शिवम चौहान, अक्षित, सौरव, चिराग, स्नेहा, तन्मय भारद्वाज, आदित्य ठाकुर, मान्या, प्रिया ठाकुर, समृद्धि, दोया शर्मा, पूर्वा चौहान, तवीशा, संजना, शुभम ठाकुर, आर्यन धीमान, साक्षी, जिविशा, गरिमा, चाहत, ललिता, वंशिका, श्रेया, एंजेल, दिनेश, नीलम मडोतरा, शिवांश ठाकुर, ओसिन धीमान, रिद्धि चौहान, अनामिका, हरकीत कौर, रितिका, रितिक, नमन, शोएब, आकाश भारद्वाज, आदित्य सैनी, यतिन राजा, अर्जुन, रिजुल, अक्षित वर्मा, शिवम धीमान, साहिल मांडा, सक्षम, सुमन सैनी, अमन सैनी, अरमान, अजीत, दलजीत, प्रेरणा पुरी, श्रद्धा, अक्षत, अजय शर्मा, अखिल, शैलेश, अनुष्का, रितिक, शिवम शर्मा, हर्ष, कोमल शर्मा, अंशुल, स्नेहा पंडित, इशरत, साक्षी, मुस्कान, ऋषि, चंदन, पीयूष, चंदन, आयुष, प्रथम, प्रांजल, हर्षित, हर्षिता, कनिका, समदरश, श्रेया, रिया सेन, हर्ष, निवेदिता, रितिका, कशिश, गीतांजलि, शिवम शर्मा, सुमन, लिजा, नमन आयुष कुमार, पृथ्वी, दीपिका, अंकिता, आयुष सिंह, शिवांश चंदेल, शिवांश, प्राची, इशिका, अक्षर, सत्यम, नवज्योति, इशिका, वैष्णवी, प्रतिज्ञा, अनुभव कौंडल, नंदिता, आदित्य, अनु, सानवी, अपूर्व, अनिरुद्ध सेन, प्रिया, सक्षम, विराज चौहान, उत्कर्ष, कुणाल, विष्णु, प्रिया ठाकुर, राजवीर ठाकुर, अमानत अली, शालिनी, विक्रांत, निशा, ईशा, युक्ति शर्मा, धीरज, आदित्य सेन, शिवम, सोनिका, नव्या, वर्षा, आयुष गार्गी, तनिश, वत्सल पुरी, खुशी, इशिका, अभिषेक, लोकेश, रितिका, अर्जुन, अनुष्का, दिलप्रीत, पलक, सिया, दिव्यांश, गिरीश, कार्तिक, मुशीर खान, सुभाष, अंशुल चौहान, समीर गौतम, आदित्य शर्मा, कृतिका वर्मा, साक्षी, मन्नत, सिमरन, प्रज्ञा, कोमल, चैतन्य, अमीषा, शैलजा, साक्षी व प्रगति शर्मा शामिल रहे।