फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 दिन बाद मंडी-पठानकोट एनएच बहाल, रात्रि आवाजाही पर रोक जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पधर (मंडी)। नेशनल हाईवे 154 मंडी-जोगिंद्रनगर 13 दिन बाद बहाल होने से लोगों को राहत मिली है। प्रशासन ने वीरवार सुबह आठ बजे पुलिस सुरक्षा के बीच पहाड़ी के नीचे से यातायात बहाल किया। एसडीएम पधर डा. आशीष शर्मा स्वयं मौके पर मौजूद रहे। एनएच पर शाम सात बजे से सुबह सात बजे तक यातायात पर पूर्ण रोक रहेगी।
विज्ञापन

वीरवार को हाईवे के बहाल होने पर जहां आम यात्रियों को बड़ी राहत मिली है, वहीं वाहन चालकों ने भी राहत की सांस ली है। वैकल्पिक घटासणी-झटिंगरी-घोघरधार और पधर बाया नौहली मार्ग पर वाहनों की अधिक आवाजाही से ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई थी। प्रशासन ने घटना स्थल से एक वाहन को क्रास करने की अनुमति दी है। दोनों दिशा से यह नियम लागू होगा। उधर, मलबे के नीचे दबे शवों को मशीनों के माध्यम से ढूंढने के प्रयास 13वें दिन भी जारी रहे, मगर कुछ हाथ नहीं लगा। नेशनल हाईवे ने सड़क की दुर्दशा को सुधारने के लिए मशीनें घटना स्थल पर तैनात कर रखी हैं, जो दिनभर काम करेंगी। एसडीएम पधर डाक्टर आशीष शर्मा ने कहा कि शाम सात बजे के बाद सुबह सात बजे तक वाहनों की आवाजाही पर स्टीक रोक रहेगी। इसके लिए पुलिस को यहां तैनात किया गया है। रात्रि को अन्य बसों की क्रासिंग पर पूछे गए प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि प्रशासन की खतरे को देखते हुए किसी प्रकार की छूट नहीं है। सरकारी या निजी बसें, अन्य गाड़ियां किसी अन्य वैकल्पिक मार्ग से होकर जाएं, इसकी व्यवस्था निगम के अधिकारी और निजी वाहन आपरेटर स्वयं देखें। जब तक मौसम सामान्य नहीं होता और कोटरोपी की पहाड़ी से जब तक मलबा गिरना बंद नहीं होगा, तब तक यही स्थिति प्रशासन की ओर से बहाल रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें